बस्ती जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोरहवा निवासी एवं सर्दार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।
पत्र के अनुसार, बृजेश पटेल ने बताया कि वह बीते 8 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। दिनांक 22 जून 2025 को रात 11:55 बजे से लगातार उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं।
उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि उनके सामाजिक कार्यों को देखकर कुछ असामाजिक तत्व संगठन के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों की छवि खराब करने की भी साजिश रचने का आरोप लगाया।
बृजेश पटेल ने पुलिस से मांग की है:
1. धमकी देने वाले व्यक्तियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
2. उनके और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
3. यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो बस्ती में बड़ा आंदोलन होगा।
4. किसी भी हमले की स्थिति में शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
इस शिकायती पत्र में बृजेश पटेल के साथ सैकड़ों लोगों ने समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कर सुरक्षा की मांग की है।
Powered by Froala Editor