लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले के विरोध में पिछड़े-दलित छात्रों ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज करके हिरासत में ले लिया। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला को लेकर सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा,''69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों की 5844 सीट का घोटाला हुआ|'अपना हक मांगना गुनाह है।
छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने ट्वीट कर कहा,'' भाजपा को सिर्फ़ पिछड़ो का वोट तो चाहिए पर पिछड़ो को हिस्सा नहीं देगी| भाजपा सरकार में बैठे पिछड़े लोडर नेता है।2022 में वोट मांगने जाए तो इन्हीं को हिरासत में लेकर जब तक इनका बहिष्कार नहीं करेंगे तब तक ये सुनने वाले नही है। इनका काम सिर्फ़ गुलामी करना
सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा,''''69000 शिक्षक भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी माना है,पिछड़ो की 5844 सीट का घोटाला हुआ है। आज उप मुख्य मंत्री,श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आवास पर जब पीड़ित अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायत लेकर पहुँचे तो पुलिस ने बल प्रयोग कर हिरासत में ले लिया। अपना हक मांगना गुनाह है।
राजभर ने कहा,'''भाजपा को सिर्फ़ पिछड़ो का वोट तो चाहिए पर पिछड़ो को हिस्सा नहीं देगी,..भाजपा सरकार में बैठे पिछड़े लोडर नेता| 2022 में वोट मांगने जाए तो इन्हीं को हिरासत में लेकर जब तक इनका बहिष्कार नहीं करेंगे तब तक ये सुनने वाले नही है। इनका काम सिर्फ़ गुलामी करना, हक हिस्से के लिए बोलना नहीं।