मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: दहेज के लिए हत्या कर शव को लटकाने का आरोप, जांच में जुटी गोंडा पुलिस

गोंडा: गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थियों में दुपट्टे के सहारे छत के हुक से लटकता मिला। मृतका का पैर जमीन पर टिका हुआ था। ससुरालीजनों ने 112 पर पुलि…

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: दहेज के लिए हत्या कर शव को लटकाने का आरोप, जांच में जुटी गोंडा पुलिस
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: दहेज के लिए हत्या कर शव को लटकाने का आरोप, जांच में जुटी गोंडा पुलिस — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थियों में दुपट्टे के सहारे छत के हुक से लटकता मिला। मृतका का पैर जमीन पर टिका हुआ था। ससुरालीजनों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया| कमरे में विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई।



धानेपुर थाना क्षेत्र के बिहुरी काशीपुरवा गांव का मामला है। यहाँ आज यानी मंगलवार को रंजना पत्नी शिवम पाण्डेय का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है|  बताया जा रहा है कि,'ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी| इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया है|



ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई। उसके बाद मायके वालों को सूचना दी गयी। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। करीब डेढ़ साल पहले विवाहिता रंजना की शादी हुई थी|



मायके वालों ने धानेपुर थाने में तहरीर दी| मायके वालों  ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है| जिसमें आरोप लगाया गया है की चौपहिया गाड़ी, सोने की दो अंगूठी और दो लाख नगद की मांग की जा रही थी। जिसके न मिलने पर रंजना को मारा पीटा जाता था। रंजना जब मायके जाती थी तो ये सारी बाते बताती थी।



पुलिस ने बताया,''मामले में परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।