मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में घाघरा नदी के तेज बहाव से बांध का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया, घाघरा का पानी गांव मे घुसकर तबाही मचा रहा है...लगातर ग्रामीण कर रहे है पलायन

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां करोड़ो रूपये की लागत व भष्ट्राचार से बना गोंडा का बहुचर्चित भिखारीपुर-सकरौर बांध आखिरकार कट ही गया। और इस बांध का लगभग 50 मीटर का हिस्सा कटकर नदी में समा गया। सरकार के तमाम…

गोंडा में घाघरा नदी के तेज बहाव से बांध का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया, घाघरा का पानी गांव मे घुसकर तबाही मचा रहा है...लगातर ग्रामीण कर रहे है पलायन
गोंडा में घाघरा नदी के तेज बहाव से बांध का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया, घाघरा का पानी गांव मे घुसकर तबाही मचा रहा है...लगातर ग्रामीण कर रहे है पलायन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां करोड़ो रूपये की लागत व भष्ट्राचार से बना गोंडा का बहुचर्चित भिखारीपुर-सकरौर बांध आखिरकार कट ही गया। और इस बांध का लगभग 50 मीटर का हिस्सा कटकर नदी में समा गया। सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी हर साल यह बांध काट जाता है। औऱ हर साल इस बांध पर करोड़ो निकल लिया जाता है। 




कुछ दिन पहले सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा पहुंचकर इस बांध का दौरा करके ग्रामीणों को आश्वस्त किया था। कि बांध किसी दशा में नहीं कटेगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा था। कि अगर बांध कटता है तो अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इसके बाद लगातार यहां पर मंत्रियों का दौरा लगा रहा जिसमें जलशक्ति मंत्री के साथ ही अभी 2 दिन पहले ही गन्ना मंत्री ने भी हवाई सर्वेक्षण करते हुए बैठक किया था। लेकिन इन सबके बावजूद भी इस बांध को कटने से नहीं बचाया जा सका। और अब यंहा स्थिति भयावह हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है की बाढ़ खंड के जो इंजीनियर व कर्मचारी यहां पर राहत बचाव कार्य के लिए लगाए गए वह यहां पर नहीं बल्कि अलग एक कमरा लेकर वहां आराम फरमा रहे हैं।




जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बांध न काटने का किया था दावा


पिछले दिनों गोंडा पहुँचे जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी दावा किया था। कि अबकी बंधा नहीं कटेगा लेकिन मुख्यमंत्री व जल मंत्री जी के तमाम दावों के बावजूद भी तरबगंज के बिसुनपुरा गांव के पास भिखारीपुर -सकरौर बांध कट गया है। बांध का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है। और घाघरा का पानी गांव मे घुसकर तबाही मचा रहा है। बांध कटने से आसपास के लोगों के घरों मे पानी घुस गया है। और ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन मे जुट गए हैं। बांध कटने से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचे लेकिन जिले के व बाढ़ खण्ड के अफसरों की यह लापरवाही तरबगंज ??े सैकड़ों गांवों में भारी पड़ी है।




स्थानीय ग्रामीण


जी हां तस्वीरें विचलित कर देने वाली और भयावह है। कहीं बांध का हिस्सा कटकर बह जाते हुए तस्वीरें सामने आई। तो कहीं एक विशालकाय पेड़ इस बांध के कट जाने के बाद नदी में यकायक समा गया। जिले के तरबगंज क्षेत्र में घाघरा नदी पर बने भिखारीपुर- सकरौर बांध में 4 दिन पहले ही दरार आ गई थी। और बांध का कुछ हिस्सा नदी में समा गया था। चैनल ने इस बांध कटने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। चैनल ने उसी दिन इस बांध के कटने की आशंका जता दी थी। और मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के एक्सईएन बी.एन शुक्ला से बांध की सुरक्षा को लेकर सवाल भी किया था। लेकिन उन्होने बांध को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए। इस आशंका को खारिज कर दिया था। 





हालांकि डीएम डा.नितिन बंसल ने रात में न्यूज़ पर चली खबर का संज्ञान लेते हुए रात मे ही मौके का निरीक्षण किया था। और बाढ खंड के अफसरों को फटकार लगाते हुए बगल में ही दूसरा बंधा बांधा। और बचे बांध को बचाने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन बाढ़ खण्ड के अफसरों की लापरवाही भारी पड़ गई। और घाघरा की विकराल रूप ले चुकी लहरों के सामने भिखारीपुर सकरौर बांध ताश के पत्तों की तरह भरभराकर नदी मे समा गया। बांध का करीब 50 मीटर हिस्सा कट गया है। और अब घाघरा की धारा गांव की तरफ मुड़ गई है। बिसुनपुरा गांव पूरी तरह से पानी मे डूब गया है। और यहां के ग्रामीण पलायन मे जुट गए हैं। बांध कटने से यहां के सैकड़ों गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक अफसर मौके पहुँचे।





वही सूचना पाकर मौके पर पहुँचे जिला अधिकारी डॉ.नितिन बंसल से बात की गई। तो उन्होंने बांध काटने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि तरबगंज में बिसुनपुरा गांव के पास भिखारीपुर सकरौर बांध 40 से 45 मीटर कट गया है। और जब ये नदी से एक दम पानी नीचे की तरफ जा रहा था नदी का बहाव तेज होने से कटान हुई है। अभी तक जो जानकारी मिली है की धीरे धीरे आबादी की तरफ पानी पहुच रहा है।





 जितने भी आबादी में लोग है अभी तक जो हमारी गणना है 42 परिवार है जिसमें 162 लोग का उन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया जा रहा है जिसको भी जरूरत होगी राहत के पैकेट दिये जायेंगे इसके अतिरिक्त लोगो को खाद्य सामग्री है वो भी दी जाएगी अगर हमारी कोशिश है कि ठोकर यानि रिंग बांध बनाते हुए इसको आबादी क्षेत्र में जाने से रोक सकें। आगे पानी का बहाव कम होगा जिससे कि कटान कम होगी। मौके पर टीमें लगाई गई राहत बचाव का कार्य चल रहा है।












रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।