मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के मामले का डीएम ने लिया संज्ञान, उपनिबन्धक करनैलगंज की भूमिका की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

गोंडा: डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनता दर्शन में थाना कटरा बाजार ग्राम गण्डाही निवासिनी सुश्री संगीता देवी पुत्री स्व0 सत्यनरायन के शिकायतीपत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम करनैलगंज को जांच कर कार्यवाही क…

धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के मामले का डीएम ने लिया संज्ञान, उपनिबन्धक करनैलगंज की भूमिका की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के मामले का डीएम ने लिया संज्ञान, उपनिबन्धक करनैलगंज की भूमिका की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनता दर्शन में थाना कटरा बाजार ग्राम गण्डाही निवासिनी सुश्री संगीता देवी पुत्री स्व0 सत्यनरायन के शिकायतीपत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम करनैलगंज को जांच कर कार्यवाही करने तथा पुलिस अधीक्षक को मामले में आपराधिक कृत्य पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।




बताते चलें कि शिकायतकर्ता द्वारा डी???म को जनता दर्शन यह शिकायती पत्र दिया गया कि उसकी मां को विपक्षीगण द्वारा बहला-फुसलाकर तथा धोखाधड़ी करते हुए जमीन का बैनामा करा लिया गया है। प्रार्थिनी द्वारा बताया गया कि उनकी मां गूंगी है तथा बिना किसी प्रतिफल की अदायगी किए साजिशन बैनामा कराया गया है। 




जिलाधिकारी ने यह शिकायत को प्रथम दृष्ट्या काफी गंभीर प्रकृति का मानते हुए एसडीएम करनैलगंज को मामले की जांच कर प्रश्नगत भूखण्ड के बैनामा निष्पादन की कार्यवाही में उप निबन्धक की भूमिका के संदर्भ में भी परीक्षण करते हुए अपनी तथ्यात्मक आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने तथा जालसाजी करने वाले दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।