मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ CBI ने दर्ज़ किया मुकदमा

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया| केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आ…

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ CBI ने दर्ज़ किया मुकदमा
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ CBI ने दर्ज़ किया मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया| केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत मामले की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज़ किया|




केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आज सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि जांच एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस के संपर्क में है।



सुशांत सिंह राजपूत मामले पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा था कि,भारत सरकार से नोटिफिकेशन मिलने के बाद, CBI केस को रजिस्टर करने की प्रक्रिया में है। हम बिहार पुलिस के साथ भी संपर्क में हैं|





वहीं मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए हैं। लौटने के बाद सभी ने आईजीपी के दफ्तर में रिपोर्ट किया। वहीं माना जा रहा है कि गुरुवार को सीबीआई की टीम गुरुवार बिहार पुलिस से इस मामले से जुड़ी डिटेल ले सकती है। दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय में दिशा सालियान और सुशांत मामले के आपस में जुड़े होने को लेकर याचिका दाखिल की गई है।




आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी अब भी मुंबई में क्वारंटीन में हैं। मुंबई पुलिस द्वारा विनय तिवारी को क्वारंटीन से न छोड़ने पर बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा हैं कि,आप (मुंबई पुलिस) क्यों असहयोग कर रहे हो? हमारे अफसर को कैदी बनाकर रखा है तीन दिन से। माननीय SC की ऑब्जरबेशन को भी ये ठेंगा दिखा रहे हैं। पूरे देश की आस्था है SC में उसकी बात को आप नहीं मानते| आज हमने फिर चिट्ठी लिखवाई है कि अब SC का ऑब्जरबेशन है अब छोड़ोगे या नहीं बता दो या तो लिख के दे दो कि हम SC की ऑब्जरबेशन को कुछ नहीं समझते|




बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि,हम लोगों ने आज बीएमसी को चिट्ठी लिखकर सूचित किया है कि सर्वोच्च न्यायालय का ऑब्जर्वेशन है आप क्यों उन्हें(विनय तिवारी) मुक्त नहीं कर रहे हैं| फिलहाल,''सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने कल भी उनसे पूछताछ की थी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।