मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

चीनी सेना ने अपहृत युवक को भारत को सौंपा, 18 जनवरी को किया था अपहरण

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के अपहरण युवक को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना को सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके जानकारी दी| किरेन रिजिजू ने बताया,''चीनी पीएलए ने अर…

चीनी सेना ने अपहृत युवक को भारत को सौंपा, 18 जनवरी को किया था अपहरण
चीनी सेना ने अपहृत युवक को भारत को सौंपा, 18 जनवरी को किया था अपहरण | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के अपहरण युवक को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना को सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके जानकारी दी| किरेन रिजिजू ने बताया,''चीनी पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है। मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है| इस रिहाई से पहले रिजिजू ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, पीएलए जल्द ही युवक की रिहाई की तारीख और समय के बारे में बता सकता है, देरी के लिए उनकी ओर से खराब मौसम की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया गया है|



रिजिजू ने को कहा था कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के एक लापता किशोर का विवरण चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ साझा किया है ताकि उनकी हिरासत में रखे गए युवक की पहचान की पुष्टि की जा सके| बयान के अनुसार 19 वर्षीय मिराम तारोन अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले से 18 जनवरी को लापता हो गया था| बयान के अनुसार कुछ लोगों ने बताया कि चीनी पीएलए ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था|



18 जनवरी को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के भीतर से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया था।  चीनी सैनिकों ने मंगलवार को सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से युवक मिराम तारोन के साथ एक अन्य युवक अगवा किया था| इस वारदात के समय भागने में सफल रहे मिराम तारोन के दोस्त जानी यायिंग ने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया था। ये दोनों किशोर स्थानीय शिकारी हैं और जिदो गांव के रहने वाले हैं|


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-pm-modi-over-kidnapping-of-youth-by-chinese-army-in-arunachal-pradesh


यह मामला तब सामने आया था जब अरुणाचल प्रदेश के BJP सांसद ने बुधवार को दावा किया कि एक 17 वर्षीय युवक का "भारतीय क्षेत्र के अंदर से" अपहरण कर लिया गया है| अरुणाचल प्रदेश के BJP सांसद तापिर गाव (Arunachal MP Tapir Gao) ने कहा है कि चीनी सेना की कैद से किसी तरह बचकर आए एक अन्‍य लड़के ने इस अपहरण की जानकारी अधिकारियों को दी।


https://www.thevirallines.net/india-news-indian-army-contacts-chinese-army-in-case-of-kidnapping-of-17-year-old-boy-of-arunachal-pradesh


 बीजेपी सांसद तपीर गाओ ने कहा था कि अपहरण सियांग जिले के लुंगटा जोर इलाके से हुआ है जहां चीन ने 2018 में भारत के अंदर 3-4 किलोमीटर सड़क बनाई है| उनका कहना था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बिशिंग गांव से 17 वर्षीय मीराम तारन को अगवा कर लिया| बीजेपी सांसद तपीर गाओ के साथ ही कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने भी भारत सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।