मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप की मोदी सरकार से साँठगाँठ का पर्दाफ़ाश, कांग्रेस ने पूछा-फ़ेसबुक इंडिया के मुखियाओं का भाजपा से क्या रिश्ता?

नई दिल्ली: अमेरिकी मीडिया के खुलासे को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है| कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप…

भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप की मोदी सरकार से साँठगाँठ का पर्दाफ़ाश, कांग्रेस ने पूछा-फ़ेसबुक इंडिया के मुखियाओं का भाजपा से क्या रिश्ता?
भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप की मोदी सरकार से साँठगाँठ का पर्दाफ़ाश, कांग्रेस ने पूछा-फ़ेसबुक इंडिया के मुखियाओं का भाजपा से क्या रिश्ता? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अमेरिकी मीडिया के खुलासे को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है| कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप की मोदी सरकार से साँठगाँठ का पर्दाफ़ाश। क्या फ़ेसबुक के माध्यम से ‘फ़ेक न्यूज़’ और ‘भोंडे प्रचार’ को फैलाया जा रहा है...? फ़ेसबुक इंडिया के मुखियाओं का भाजपा से क्या रिश्ता है...?  क्या इस षड्यंत्र की जे.पी.सी से जाँच होनी चाहिए...?




कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा,''देश में लगभग 28-30 करोड़ लोग फेसबुक पर और 40 करोड़ लोग व्हाट्सएप्प पर मौजूद हैं। ये दिखाता है कि देश की जनता ने इन पर कितना भरोसा किया है। लेकिन इन्होंने भरोसा तोड़ा है|गुप्ता ने कहा,'' मैंने खुद अप्रैल 2020 में फेसबुक इंडिया में अंखी दास जी को Email किया। उसके बाद हमारी फेसबुक और व्हाट्सएप्प इंडिया के साथ हमारी मीटिंग हुई। हमने उनको कई उदाहरण दिए|




कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा,''आज व्हाट्सएप्प पर 40 करोड़ लोग हैं। लेकिन रिपोर्टिंग का कोई सिस्टम नहीं है। हम जानते हैं कि हमारा देश बेहद संवेदनशील है। एक गलत चीज का नुकसान देश को उठाना पड़ता है और ऐसे कई मामलों में फेसबुक और व्हाट्सएप्प जिम्मेदार रहा है| उन्होंने कहा कि,''15 मई को फेसबुक और व्हाट्सएप्प इंडिया के साथ हमारी मीटिंग के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। आज जब ये न्यूज़ आई है, तो पता चल रहा है कि ये सब ऐसे ही नहीं हो रहा |





कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा,'फेसबुक इंडिया का साथ भाजपा-आरएसएस का विकास | नफरत और झूठ भाजपा के दो हथियार हैं और फेसबुक और व्हाट्सएप्प इनको फैलाने के माध्यम बने| उन्होंने कहा कि,''जिन लोगों ने नफरत और झूठ फैलाने वाले पोस्ट किए थे, वो हैंडल, नेता आज भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प पर हैं। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई|





रोहन गुप्ता ने कहा,'जिस व्हाट्सएप्प पर 40 करोड़ लोग हों और किसी गलत पोस्ट को रिपोर्ट करने की उसमें व्यवस्था ही नहीं हो। तो इससे खतरनाक चीज देश के लिए क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि,''फेसबुक ग्लोबल की जिम्मेदारी है कि वो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे। क्योंकि उनकी विश्वसनीयता खतरे में है। ये सारे प्लेटफार्म से हमारी अपील है |




रोहन गुप्ता ने कहा,'मैं देश की जनता से कहना चाहूंगा कि आपको जो भी दिखाया जा रहा है, उसकी सत्यता की जाँच करके भरोसा कीजिए। भाजपा के झूठ और नफरत वाले प्रोपेगैंडा से हम सबको मिलकर देश को बचाना है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।