मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चीन या कोरोना से लड़ने की बजाए भाजपा और मोदी सरकार सत्ता लूटने का कर रही है काम: कांग्रेस

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने…

चीन या कोरोना से लड़ने की बजाए भाजपा और मोदी सरकार सत्ता लूटने का कर रही है काम: कांग्रेस
चीन या कोरोना से लड़ने की बजाए भाजपा और मोदी सरकार सत्ता लूटने का कर रही है काम: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

जयपुर/नई दिल्ली:  राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''चीन’ व ‘कोरोना’ से लड़ने की बजाय ‘सत्ता लूटने’ का कुकृत्य कर रही भाजपा|राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश का पर्दाफाश। राजस्थान सरकार गिराने का घिनौना षडयंत्र हुआ बेनकाब!



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए हैं उनसे साफ है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने और विधायकों की निष्ठा को खरीदने का षड्यंत्र किया गया है। ये साफ है कि चीन या कोरोना से लड़ने की बजाए भाजपा और मोदी सरकार सत्ता लूटने का काम कर रही है|




रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''हमारी मांग है प्रथम दृष्टि से राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए और पूरी जांच हो|




सुरजेवाला ने कहा,''ऑडियो टेप की सच्चाई की जांच होने तक कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है और दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है|सचिन पायलट आगे आकर विधायकों की सूची भाजपा को देने वाले तथाकथित इल्जाम के बारे में अपनी स्थिति सार्वजनिक तौर से स्पष्ट करें|





Image















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।