नई दिल्ली: कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है| किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है|इस बीच कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है| कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का करीब 24 खरब रुपये का कर्ज माफ किया है|
कांग्रेस सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,''23,78,760,000,000 रुपय का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपय दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत!
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने हर एक बैंक खाते में 15 लाख और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था| PM मोदी के नोटबंदी की बयान को याद दिलाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,'' पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे 50 दिन का समय दीजिए सब ठीक कर दूंगा|कोरोना वायरस को लेकर भी पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए 21 दिनों का समय मांगा था|पर ऐसा नहीं हुआ|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के बीजेपी सरकार पर भरोसा न करने का कारण बताया है|राहुल गांधी ने कर कहा था कि“मोदी जी के असत्याग्रह के लंबे इतिहास के कारण किसानों को उनपर भरोसा नहीं है| राहुल गांधी ने कहा कि,'' पीएम मोदी ने कहा था कि 'न तो किसी ने हमारे क्षेत्र में घुसपैठ की है और न ही किसी ने हमारे पोस्ट पर कब्जा किया|
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हर खाते में 15 लाख रुपए और हर साल 2 करोड़ नौकरियां… हम 21 दिन में कोरोना से जंग जीत जाएंगे… किसी ने हमारी सीमा में घुसपैठ नहीं की है और न ही हमारी किसी पोस्ट पर कब्जा किया है…. मोदी जी के असत्याग्रह के लंबे इतिहास के कारण किसानों को उनपर भरोसा नहीं है|
आज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं से मुलाकात की| रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''नया साल, नया संकल्प !
ये संघर्ष असली “धर्मयुद्ध है, खेत-खलिहान बचाने का, देश बनाने का ! आज नव वर्ष पर सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं से मिल सोनिया जी के नेत्रत्व में कांग्रेस का अटूट समर्थन दोहराया। लंगर सेवा में अपना योगदान दिया।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा,''फरमान है #किसान कल्याण, मंशा... ‘मित्रों’ की तिजोरी भरने का सामान। असल बात तो ₹25 लाख करोड़ के कृषि कारोबार पर ‘दोस्तों’ को क़ब्ज़ा करवाने की है। ध्यान किसान पे नही, किसान की उपज हड़पने पर है। स्पष्ट है कौन कितने पानी में है.....#कृषि_निजीकरण_बंद_करो #किसान_विरोधी_कानून_वापस_लो
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'''एक और दिन, एक और किसान की क़ुर्बानी ! टिकरी बॉर्डर पर कैथल, गांव भाना से रामकुमार जी आज सुबह शहीद हो गए। पिछले 20 दिन से लगातार टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए थे ! 46 किसान शहीद हो गए। कब जागेंगे खट्टर-दुष्यंत चौटाला? कब जागेंगे मोदी जी?