नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। 2,426 डिफ़ॉल्टर के 1.47 लाख करोड़ रुपये माफ़ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला और सवाल उठाए है| रविवार को उन्होंने कहा कि 2426 कम्पनियों ने लोगों की बचत के 1.47 लाख करोड़ रुपये बैंकों से लूट लिए. पूछा -क्या ये सरकार इस लूट की तहक़ीक़ात करके दोषियों को सज़ा देगी? या इन्हें भी नीरव और ललित मोदी जैसे फ़रार होने देगी?
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है,2426 कम्पनियों ने लोगों की बचत के 1.47 लाख करोड़ रुपये बैंकों से लूट लिए। क्या ये सरकार इस लूट की तहक़ीक़ात करके दोषियों को सज़ा देगी...? या इन्हें भी नीरव और ललित मोदी जैसे फ़रार होने देगी..?
इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था|रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'The “Great Indian Loot” story! देश के “पैसे की लूट” की असली कहानी!
रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,देश की लौह महिला, दिवंगत इंदिरा जी ने आज ही के दिन देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके उनके दरवाज़े आम लोगों के लिए खोले थे। अब उन बैंकों की यूनीयन ने बताया की स्वयंभू मोदी सरकार ने बैंकों में जमा जनता का ₹1,47,350 करोड़ रूपैय्या माफ़ कर 2,426 डिफ़ॉल्टर को फ़ायदा दिया।
इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने कोरोना और चीन समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा नीत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला|राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है|
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 प्वाइंट में ट्वीट कर 'भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है हेडिंग के साथ लिखा, '1. Covid-19 टेस्ट पर बाधाएं लगाईं और मृतकों की संख्या ग़लत बताई. 2. GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की. 3. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया| ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी|