मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रविशंकर प्रसाद पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, पूछा- क्या भाजपा ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका-CA और उसकी इंडियन आर्म OBI व SCL की सेवाएँ ली?

नई दिल्ली: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है|कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर फेसबुक और व्ह…

रविशंकर प्रसाद पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, पूछा- क्या भाजपा ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका-CA और उसकी इंडियन आर्म OBI व SCL की सेवाएँ ली?
रविशंकर प्रसाद पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, पूछा- क्या भाजपा ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका-CA और उसकी इंडियन आर्म OBI व SCL की सेवाएँ ली? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है|कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करने का आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि,''भाजपा-RSS भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती हैं। इस माध्यम से ये झूठी खबरें व नफ़रत फैलाकर वोटरों को फुसलाते हैं।आख़िरकार, अमेरिकी मीडिया ने फेसबुक का सच सामने लाया है।




इसके बाद पलटवार करते हुए भाजपा नेता केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,''अपनी खुद की पार्टी में भी लोगों को प्रभावित नहीं कर सकने वाले हारे हुए लोग इस बात का हवाला देते रहते हैं कि पूरी दुनिया भाजपा और आरएसएस द्वारा नियंत्रित है।चुनाव से पहले डेटा को हथियार बनाने के लिए आपको कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के साथ गठजोड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और अब हमसे सवाल कर रहे हैं?"




जिसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया और सवाल उठाया| रविशंकर प्रसाद के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि,''ऐसा लगता है कि झूठे ट्वीट और झूठा एजेंडा ही एकमात्र रास्ता बन गया है। कांग्रेस ने तो कभी ‘कैम्ब्रिज एनेलिटिका’ की सर्विसेज हायर नहीं की पर भाजपा कैम्ब्रिज एनेलिटिका की क्लाइंट ज़रूर रही है। उन्होंने पूछा,''क़ानून और आई टी मंत्री ये बताते क्यों नही? हमारे सवालों का देश को जबाब दें।




रणदीप सुरजेवाला ने सवाल करते हुए कहा कि,'' क्या रविशंकर जी बताएँगे- 

1. क्या भाजपा ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका-CA और उसकी इंडियन आर्म OBI व SCL की सेवाएँ ली? 

2. क्या मिश्न 272 +  में कैम्ब्रिज ऐनालिटिका-CA और OBI का सहयोग भाजपा ने लिया? 

3. क्या भाजपा ने CA-OBI का इस्तेमाल झारखंड-हरियाणा-महाराष्ट्र-दिल्ली के चुनाव में किया?

4. भाजपा के पूर्व IT हैड और भारत सरकार का सबसे बड़ा पोर्टल http://mygov.com चलाने वाले श्री अरविंद गुप्ता जी कैम्ब्रिज ऐनालिटिका की तारीफ में कसीदे क्यों गढ़ रहे थे? 

5. मोदी सरकार ने कैम्ब्रिज ऐनालिटिका-CA व OBI पर FIR दर्ज क्यों नही की?





रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'कारण साफ़ है- जब “बिल्ली दूध की रखवाली हो”, जब “सच्चाई को बंधक” बना लिया हों, जब “नफ़रत परोसना” रास्ता बन जाए, जब “झूठ-प्रपंच” सत्ता धर्म हो, तो... फिर सच, शालीनता, सहनशीलता, सहिष्णुता, सद्भाव पर षड्यंत्रकारी आक्रमण स्वाभाविक है।





इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''भक्त टीवी चैनल-प्रिंट मीडिया के बाद फ़ेसबुक और वट्सएप की मोदी सरकार से साँठगाँठ का पर्दाफ़ाश। क्या फ़ेसबुक के माध्यम से ‘फ़ेक न्यूज़’ और ‘भोंडे प्रचार’ को फैलाया जा रहा है...? फ़ेसबुक इंडिया के मुखियाओं का भाजपा से क्या रिश्ता है...?  क्या इस षड्यंत्र की जे.पी.सी से जाँच होनी चाहिए...?









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।