मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी की सहयोगी RLP ने तोड़ा NDA से नाता

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों (Three Farm laws) के विरोध में बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) ने एनडीए (National Democratic Alliance) से नाता तोड़ लिया हैं|…

कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी की सहयोगी RLP ने तोड़ा NDA से नाता
कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी की सहयोगी RLP ने तोड़ा NDA से नाता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों (Three Farm laws) के विरोध में बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) ने एनडीए (National Democratic Alliance) से नाता तोड़ लिया हैं| भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कृषि कानून को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लिया।




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने शनिवार शाम को एलान किया कि,''मेरी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है| आरएलपी के संयोजक और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने हजारों किसानों की उपस्थिति में अलवर जिले में शाहजहांपुर-खेड़ा सीमा पर अपनी पार्टी के एनडीए से अलग होने की घोषणा की।




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा,''मैंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है| केंद्र सरकार कृषि बिलों को वापिस न लेने पर अड़ी हुई है। ये तीनों बिल किसानों के खिलाफ हैं इसीलिए मैंने NDA छोड़ दी है, परन्तु कांग्रेस के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं करूंगा|




कुछ देर पहले हनुमान बेनीवाल ने कहा था,''हमारा विरोध यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाए। मैंने लोकसभा की तीनों कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है। आवश्यकता पड़ी तो NDA छोड़ने का ऐलान करूंगा, आवश्यकता पड़ी तो लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दूंगा|बेनीवाल ने कहा था,लगभग 2 लाख किसान मेरे साथ दिल्ली के लिए मार्च कर रहे हैं और इस दौरान हम एनडीए के साथ हमारे गठबंधन के बारे में भी निर्णय लेंगे। यदि कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते हैं, तो हम एनडीए के साथ अलग होने की घोषणा करेंगे।"








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।