मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम का मोदी सरकार को नसीहत, मांग व खपत को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ ऐसे उठाये ठोस कदम

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत दी है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाए जिससे कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ल…

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम का मोदी सरकार को नसीहत, मांग व खपत को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ ऐसे उठाये ठोस कदम
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम का मोदी सरकार को नसीहत, मांग व खपत को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ ऐसे उठाये ठोस कदम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत दी है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाए जिससे कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। चिदम्बरम ने कहा, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मांग बढ़ाना जरूरी है। 50 फीसदी गरीब परिवारों को कैश ट्रांसफर करना जरूरी है। इतना ही नहीं, मुफ्त अनाज बांटने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाना भी जरूरी है।




पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने ट्वीट किया,मांग / खपत को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ ऐसे ठोस कदम उठाये जा सकते हैं..1. सबसे कम 50 फीसदी परिवारों को कुछ नकदी हस्तांतरित करें, 2.सभी परिवारों को भोजन का अनाज दें, जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, 3. बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च बढ़ायें|





पी. चिदम्बरम ने आगे कहा,'' 4. प्रखाद्यान्न भंडार का वस्तु के रूप में मजदूरी भुगतान में उपयोग करें और बड़े सार्वजनिक निर्माण कार्य शुरू करें, 5.बैंकों का पुनर्पूंजीकरण करें ताकि वे अधिक उधार दे सकें, 6. राज्यों को जीएसटी मुआवजे के बकाए का भुगतान करें| उपरोक्त सभी को धन की आवश्यकता होगी। उधार लें। संकोच न करें। 






पी. चिदम्बरम ने ने सुझाव दिया, ''धन जुटाने के कुछ ठोस कदम इस प्रकार के हो सकते हैं: 1. FRBM के प्रावधानों को सरल करें और इस वर्ष अधिक उधार लें,  2. विनिवेश में तेजी लाना, 3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष,विश्वबैंक, एशियाई विकास बैंक आदि द्वारा 6.5 बिलियन अमरीकी डालर के प्रस्ताव का उपयोग करें, 4. अंतिम उपाय के तौर पर राजकोषीय घाटे का मौद्रीकरण करें(सीधे रिजर्व बैंक को बांड देर पैसा लें)।




इससे पहले उन्होंने शनिवार को कहा,''था वित्त मंत्रालय के पास 2020-21 की Q1 में अभूतपूर्व नकारात्मक वृद्धि के लिए स्पष्टीकरण का एक भी शब्द नहीं है। लेकिन यह भारत के लोगों को गुमराह करने और V आकार की वसूली की भविष्यवाणी करने के अपने पुराने खेल पर वापस आ गया है।लोग यह नहीं भूलें हैं कि वित्त मंत्रालय ने पिछले 15 महीनों के लिए V आकार की वसूली का वादा किया गया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।