मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सरकार का कोई भी कर्मचारी चुनाव आयुक्त नहीं नियुक्त हो सकता: गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त करने पर SC

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला सुनाया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ,'' राज्य चुनाव आयुक्तों को स्वतंत्र व्यक्ति होना चाहिए| राज्य सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्…

सरकार का कोई भी कर्मचारी चुनाव आयुक्त नहीं नियुक्त हो सकता: गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त करने पर SC
सरकार का कोई भी कर्मचारी चुनाव आयुक्त नहीं नियुक्त हो सकता: गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त करने पर SC | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला सुनाया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ,'' राज्य चुनाव आयुक्तों को स्वतंत्र व्यक्ति होना चाहिए| राज्य सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को चुनाव आयुक्त नियुक्त नहीं किया जा सकता| सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला गोवा सरकार के सचिव को राज्य चुनाव आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार देने पर सुनाया है|




सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि राज्य चुनाव आयुक्तों को स्वतंत्र व्यक्ति होना चाहिए और कोई भी राज्य किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं कर सकता है जो सत्ताधारी सरकार के साथ कोई भी कार्यालय रखता है|सुप्रीम कोर्ट ने कहा जो व्‍यक्ति सरकार में कोई पद संभाल रहा हो उसे राज्‍य के चुनाव आयुक्‍त का पद कैसे दिया जा सकता है|




सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि गोवा चुनाव आयोग को 10 दिनों के भीतर राज्य में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करनी होगी और उसे 30 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी|




मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस आरएफ नरीमन ने गोवा सरकार पर सवाल उठाया| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता| कोर्ट ने कहा कि सरकार में किसी पद पर बैठे व्‍यक्ति को राज्य चुनाव आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपना संविधान का मखौल उड़ाना है| उन्‍होंने कहा कि गोवा में जिस तरह ये राज्‍य चुनाव आयुक्‍त का पद सरकार के सचिव को दिया गया है वह काफी परेशान करने वाला है| एक सरकारी कर्मचारी, जो सरकार के साथ रोजगार में था, गोवा में चुनाव आयोग का प्रभारी है| सरकारी अधिकारी ने पंचायत चुनाव कराने के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले को पलटने का प्रयास किया|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।