मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, अक्टूबर 2020 में हाथरस जाते समय हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दी। पत्रकार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज़ किया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश द…

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, अक्टूबर 2020 में हाथरस जाते समय हुई थी गिरफ्तारी
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, अक्टूबर 2020 में हाथरस जाते समय हुई थी गिरफ्तारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दी। पत्रकार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज़ किया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि कप्पन को तीन दिनों के भीतर निचली अदालत में पेश किया जाए और उसे जमानत पर रिहा कर दिया जाए।



केरल के पत्रकार को अक्टूबर 2020 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था, जब वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जा रहे थे, जहां सामूहिक बलात्कार के बाद एक दलित युवती की मौत हो गई थी।



पत्रकार को तीन दिन में निचली अदालत में पेश करने के बाद रिहा कर दिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने कप्पन को अगले छह सप्ताह के लिए दिल्ली में रहने और हर हफ्ते निजामुद्दीन के स्थानीय पुलिस थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा। कुछ अन्य शर्तें भी लगाई गई हैं।



छह सप्ताह के बाद, पत्रकार को केरल के मल्लापुरम की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, जहां वह प्रत्येक सप्ताह स्थानीय पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करेगा। अदालत ने कहा कि उसे रिहा होने से पहले अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और गवाहों से संपर्क करके अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने से रोका गया है।



केरल के पत्रकार की जमानत का विरोध करते हुए, यूपी सरकार ने पहले शीर्ष अदालत को बताया था कि कप्पन के पीएफआई के साथ गहरे संबंध थे और वह "धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आतंक फैलाने" की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था।



इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इससे पहले उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।



मुस्लिम लीग के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर ने शीर्ष अदालत के फैसले की सराहना की, जबकि ऐसे कई विचाराधीन कैदी जेल में बंद हैं।बशीर ने कहा, "यह वास्तव में अच्छा है, आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई। ऐसे कई विचाराधीन कैदी जेल में बंद हैं। इस तरह के आदेश से लोगों का न्यायपालिका में विश्वास बढ़ेगा।"उन्होंने मामले को सख्ती से आगे बढ़ाने के लिए केरल वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की भी सराहना की।




14 सितंबर, 2020 को हाथरस में लड़की के साथ गांव के ही चार लोगों द्वारा बलात्कार के एक पखवाड़े बाद गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। लड़की का अंतिम संस्कार आधी रात को उसके गांव में किया गया था। उसके परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि दाह संस्कार उनकी सहमति के बिना किया गया था और उन्हें अंतिम बार शव घर लाने की अनुमति नहीं थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।