मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: BSP विधायकों का कांग्रेस में विलय के खिलाफ BJP ने राजस्थान हाईकोर्ट में दायर की दूसरी याचिका

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी के साथ राज्य में छह बसपा विधायकों के विलय के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में दूसरी याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कल…

Rajasthan Political Crisis: BSP विधायकों का कांग्रेस में विलय के खिलाफ BJP ने राजस्थान हाईकोर्ट में दायर की दूसरी याचिका
Rajasthan Political Crisis: BSP विधायकों का कांग्रेस में विलय के खिलाफ BJP ने राजस्थान हाईकोर्ट में दायर की दूसरी याचिका | फ़ोटो: TVL News

जयपुरराजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी के साथ राज्य में छह बसपा विधायकों के विलय के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में दूसरी याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कल इस मामले को लेकर उनकी याचिका खारिज कर दी थी।




वही दूसरी तरफ, राजस्थान BSP विधायकों का कहना है कि,'' हम पहले ही 6 के 6 विधायक कांग्रेस में विलय कर चुके हैं। 9 महीने के बाद अब BSP को याद आई है। ये BSP नहीं, BJP के कहने से मैनेज किया हथकंडा है। उसी आधार पर ये व्हिप जारी किया गया है उसी आधार पर ये कोर्ट जा रहे हैं|हमें मीडिया से पता चला है कि उन्होंने (BSP) कोई नोटिस भी दिया है पर हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। हम कांग्रेस के साथ हैं चाहे कोई भी परिस्थिति आए|




दरअसल, मदन दिलावर ने बीएसपी के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दाखिल की थी जिसे कल यानी सोमवार को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था| अब वो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में दूसरी याचिका दायर की| दिलावर ने बीएसपी एमएलए लखन सिंह (करौली), राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (उदयपुरवाटी), दीपचंद खेड़िया (किशनगढ़ बास), जोगेन्दर सिंह अवाना (नदबई), संदीप कुमार (तिजारा) और वाजिब अली (नगर, भरतपुर) के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ याचिका दायर की है|




वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने कहा कि 'बसपा पहले भी अदालत जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस पार्टी और सीएम अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए समय की तलाश कर रहे थे। अब हमने कोर्ट जाने का फैसला किया है। हम इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे|उन्होंने कहा कि,''हमने राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान होने वाली किसी भी कार्यवाही में कांग्रेस के खिलाफ वोट देने के लिए बसपा के प्रतीक पर राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए 6 विधायकों को कहा है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।