मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कासगंज कांड: सिपाही की हत्या का एक आरोपी ढेर, एडीजी ने कहा-पुलिसकर्मी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

लखनऊ/कासगंज:उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही देवेंद्र जसावत की हत्या करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फर…

कासगंज कांड: सिपाही की हत्या का एक आरोपी ढेर, एडीजी ने कहा-पुलिसकर्मी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
कासगंज कांड: सिपाही की हत्या का एक आरोपी ढेर, एडीजी ने कहा-पुलिसकर्मी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/कासगंज:उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही देवेंद्र जसावत की हत्या करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई। आरोपी ऐलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश की जा रही है। ऐलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।




उत्तर प्रदेश ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,''कासगंज के गांव नगला ढीमर में तलाशी के दौरान आरोपी मोती ढीमर और उसके भाई ने पुलिस पर हमला किया। जिसमें कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की जान चली गई और SI अशोक कुमार घायल हो गए। हमने मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है|




कासगंज घटना पर एडीजी ला एंड आर्डर का बयान-

➡ कासगंज की घटना दुःखद घटना है

➡ पुलिसकर्मी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

➡ मुख्य आरोपी के भाई को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है

➡ सभी आरोपियों के खिलाफ सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई की जा रही है,

➡ NSA के तहत आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी

➡ सरकार मृतक पुलिस कर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये की आश्रित सहायता व एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है|





बता दें कि मंगलवार की देर रात कासगंज जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब माफिया ने एक सिपाही की हत्या कर दी। कासगंज के गांव नगला धीमर में सिपाही देवेंद्र और दरोगा अशोक मोती धीमर नाम के बदमाश को वारंट तामील कराने गए थे, लेकिन बदमाशों ने यहां उनपर जानलेवा हमला कर दिया| बदमाशों ने सिपाही की हत्या कर दी और दरोगा को बुरी तरह पीटकर-पीटकर घायल कर दिया और खेत में फेंक गए|



कासगंज SP ने बताया, "  सब इंस्पेक्टर और सिपाही देवेंदर अभियुक्तों की तलाश में गए थे। अपराधियों के जानलेवा हमले में सिपाही देवेंदर शहीद हो गए और दरोगा घायल हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है।"




बुधवार की सुबह तक फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कासगंज में घटनास्थल पर पहुंच गई है और मौके से साक्ष्य जुटा रही है| आला पुलिस अफसर भी मौके पर क्राइम सीन की जांच कर रहे हैं| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया था और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे|सरकार की ओर से मृतक सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपए और एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की गई है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।