कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में स्थित शुभ शगुन मैरेज हॉल एण्ड गेस्ट हाउस में छापामारी करके पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करते 8 पुरूष व 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है| साथ ही पुलिस ने शुभ सगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस को सील कर दिया है|
शुभ शगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस के आड़ में गेस्ट हाउस मालिक युवतियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा था। कसया थाना को पुलिस इलाके के लोगों ने शिकायत की थी कि ग्राम सबया स्थित शुभ सगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस में में देह व्यापार कारोबार चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने शुभ सगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस में छापामारी करके 4 महिलाओं समेत 12 लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी कसया ने बताया,''आज 02 नवंबर, 2022 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम सबया स्थित शुभ सगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस में कुछ पुरूष एवं महिलाओं द्वारा अवैध रूप से देह व्यापार किया जा रहा था। कसया पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उक्त मैरेज हाल के भिन्न-भिन्न कमरों से कुल 08 पुरूष व 04 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया तथा उनके पास से 17 अदद आपत्तिजनक वस्तुयें, 04 अदद टैबलेट दवा, 02 अदद सिगरेट का खाली डब्बा, 02 अदद माचिस, 06 अदद बियर केन, 01 अदद परफ्यूम, 02 अदद कार (स्कार्पियो BR28P1399, निशान टोरेनो UP52AK0021) को बरामद किया गया।
सभी अभियुक्तगणों को नियमानुसार गिरफ्तार कर शुभ सगुन मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस को नियमानुसार सील कर थाना एएचटीयू कुशीनगर पर मु0अ0सं0 01/2022 धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार नि0 अधि0 1956 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.विषम कुमार पुत्र गणेशचन्द दूबे उम्र 32 वर्ष नि0 शाहपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या
2.सुनील पुत्र मिठाईलाल पासवान उम्र 24 वर्ष नि0 कुसम्हा टोला खपरधिकवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
3.मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार
4.मुन्ना कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद पटेल उम्र 39 वर्ष नि0 मनिछापर थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार
5.मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा उम्र 40 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार
6.बलिन्द्र सिंह पुत्र रामदेव उम्र 45 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार
7.फकरूद्दीन पुत्र अलीन अंसारी उम्र 26 वर्ष नि0 पुरन्दरपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
8.अभिषेक सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह उम्र 24 वर्ष नि0 गोपालगढ़ थाना कसया जनपद कुशीनगर
9. 4 महिलाए