मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ,'भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जनपद गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के…

70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला: अखिलेश यादव
70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ,'भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जनपद गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भराने को मजबूर है। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद क्यों मंहगाई की आग में जला रही भाजपा? 70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' सच तो यह है कि भाजपा के कुराज का असर देश-प्रदेश पर पड़ रहा है। विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री जी के विकास, भ्रश्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और अपराधियों के लिए राम नाम सत्य के जाप की पोल खुल रही है। चार दिन में ही उनके विकास की बत्ती गुल हो गई है। बिजली विभाग ने मुख्यमंत्री जी के वी.आई.पी. गृह जनपद गोरखपुर में उन्हीं के द्वारा उद्घाटित गुरू गोरक्षनाथ घाट और रामघाट की बिजली काट दी है। यह घटना लोकार्पण के चैथे दिन ही घटी।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'' कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा ‘स्वच्छ भारत‘ के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुका कठारा गांव लेकिन षौचालय बना नही। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दे रही मरीजों और तीमारदारों को दर्द। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए ओपीडी नहीं जा पा रहे लोग, कैसे हो इलाज? 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।