मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।उनको COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना ज…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।उनको COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया था। कल गंभीर हालत की वजह से चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था| चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया।चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। यूपी के दूसरे मंत्री की कोरोना की वजह से मौत।





उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा,उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है|




CM योगी आदित्यनाथ ट्वीट किया,'पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ।  प्रभु श्री राम, श्री चौहान जी के परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति





यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''मंत्रिपरिषद में हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी के असामयिक निधन की सूचना पाकर मन अत्यंत व्यथित है। चेतन जी के रूप में हमने दूसरा साथी खोया है जिसकी पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती|





उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री चेतन चौहान जी के आकस्मिक निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। उन्होने अपने जीवन में सदैव जन कल्याण के लिए पूरी तत्परता से काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं उनके परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।