मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद नृशंस हत्या पर बोलीं मायावती- अति-दुःखद व बेहद शर्मनाक, बीजेपी-सपा में अन्तर ही क्या रहा?

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ के साथ गैंगरेप और हत्या और आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख…

लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद नृशंस हत्या पर बोलीं मायावती- अति-दुःखद व बेहद शर्मनाक, बीजेपी-सपा में अन्तर ही क्या रहा?
लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद नृशंस हत्या पर बोलीं मायावती- अति-दुःखद व बेहद शर्मनाक, बीजेपी-सपा में अन्तर ही क्या रहा? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ के साथ गैंगरेप और हत्या और आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है| मायावती ने कहा कि,'लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।




बसपा प्रमुख मायावती ने ट्विट कर कहा है कि,'यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गाँव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग है।




मायावती ने आगे कहा है कि आजमगढ़ के बांसगाँव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या में नृशंस हत्या व 1अन्य की कुचलकर मौत की खबर अति-दुःखद। यूपी में दलितों पर इस प्रकार की हो रही जुल्म-ज्यादती व हत्या आदि से पूर्व की सपा व बीजेपी की वर्तमान सरकार में फिर क्या अन्तर रह गया है?




बता दें कि,''लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी. तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी| मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई| उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया| बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए|




वहीं पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है| हालांकि इस रिपोर्ट में आंख फोड़ने और जीभ काटने की बात नहीं है|लखीमपुर खीरी एसपी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सत्येंद्र कुमार ने कहा,'13 वर्षीय लड़की (जिसका शव ईसानगर के एक खेत में मिली) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी अंग भंग की पुष्टि नहीं हुई है




वहीं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम बड़ा बवाल हो गया था। आजमगढ़ जिले में तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान को घर से बुलाकर हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना के बाद बवाल इस कदर बढ़ा कि गांव से बोंगरिया बाजार तक पहुंच गया, जहां एक बालक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने  पुलिस चौकी के सामने खड़ी कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया था।




बांसगांव निवासी सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू (42) पुत्र रामसुख राम गांव के प्रधान थे। ग्रामीणों का कहना था कि मनरेगा के तहत गांव में कुछ दिन पूर्व खोदवाए गए पोखरे को लेकर ग्राम प्रधान का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने किसी को भेजकर ग्राम प्रधान को गांव के श्रीकृष्ण पीजी कालेज के पीछे स्थित पोखरे पर बुलाया। वह जब पोखरे पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।