मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बसपा की चुनावी हार पर समीक्षा बैठक में मायावती का फैसला: भीम राजभर बने रहेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, बनाए गए 3 नए प्रभारी; हर महीने देनी होगी पूरे स्टेट की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बसपा की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को इस मामले में एक गंभीर सम…

बसपा की चुनावी हार पर समीक्षा बैठक में मायावती का फैसला: भीम राजभर बने रहेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, बनाए गए 3 नए प्रभारी; हर महीने देनी होगी पूरे स्टेट की रिपोर्ट
बसपा की चुनावी हार पर समीक्षा बैठक में मायावती का फैसला: भीम राजभर बने रहेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, बनाए गए 3 नए प्रभारी; हर महीने देनी होगी पूरे स्टेट की रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बसपा की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को इस मामले में एक गंभीर समीक्षा बैठक की, जिसमें कई अहम फैसले लिए।  उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष भीम राजभर को पद से नहीं हटाया जाएगा| 



बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भीम राजभर को उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष पद से नहीं हटाने का फैसला किया है| मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का पद छोड़ कर अन्य सारी कार्यकारणी भंग कर दी हैं| वहीं, मायावती ने मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय कुमार को प्रदेश का चीफ कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है|



बसपा की चुनावी हार पर समीक्षा बैठक में मायावती ने कहा'',राजनैतिक हालातों को खास ध्यान में रखकर ही हमारी पार्टी ने यहाँ खासकर यूपी, में अपने संगठन के स्वरूप में भी कुछ जरूरी तब्दीली की हैं जिसपर आपको सही से अमल करना है। इसके इलावा यहाँ मैं आप लोगों को यह भी बता देना चाहती हूँ कि यू.पी. स्टेट का बी.एस.पी. का अध्यक्ष नहीं बदला जायेगा अर्थात् भीम राजभर ही यू.पी. स्टेट के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।


इसके साथ-साथ, वर्तमान राजनैतिक हालातों में अब देश के अन्य राज्यों की तरह यू.पी. स्टेट का भी पार्टी के तीन वरिष्ठ लोगों को यहाँ का स्टेट का प्रभारी यानि की स्टेट कोओर्डिनेटर भी बना दिया गया है जो प्रदेश के सभी 18 मण्डलों में इकट्ठा जाकर मेरे सभी दिशा-निर्देशों का समय से व सही से पूरा पालन करायेंगे जिनकी ये तीनों लोग मिलकर हर महीने मुझे रिपोर्ट भी जरूर देंगे। 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


मायावती ने कहा''यूपी स्टेट के जिन तीन लोगों को यूपी स्टेट का प्रभारी बनाया गया है वे है 1. मुनकाद अली, पूर्व सांसद मेरठ से 2. श्री राजकुमार गौतम, बुलन्दशहर से तथा 3. डा. विजय प्रताप, पूर्व एम.एल.सी. आजमगढ़ से अर्थात् इन तीन लोगों को ही पार्टी यूपी स्टेट का प्रभारी बनाया गया है। इसके इलावा, मुझे यह भी मालूम है कि इस बार चुनाव में हमारी पार्टी के बड़े नेताओं से ज्यादा अच्छी भूमिका विधानसभा कमेटी की रही है जिनकी मैं काफी आभारी भी हूँ।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


गौरतलब है कि भीम राजभर विधानसभा चुनाव में मऊ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार थे लेकिन समाजवादी पार्टी गठबंधन से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार और बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने उन्हें पराजित कर तीसरे नंबर पर कर दिया। इसके बाद राजनीतिक हलकों में संकेत मिल रहे थे कि भीम राजभर को पद से हटाया जा सकता है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


आपको बता दें यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की पार्टी को इस चुनाव में 403 सीटों में से महज एक ही सीट पर कामयाबी मिली| गौरतलब है कि बीजेपी गठबंधन ने इस विधानसभा चुनाव में कुल 273 सीटों पर जीत हासिल कर सूबे में फिर से सरकार बना ली है| वहीं, इस चुनाव में एसपी गठबंधन को कुल 125 सीटों पर कामयाबी मिली है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-sp-and-muslim-society-are-solely-responsible-and-blameworthy-for-the-defeat-of-bsp-says-mayawati-on-bsp-poll-debacle



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।