मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है, महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। हाथरस में…

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है, महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है, महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। हाथरस में जिस 19 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई| महिला के भाई ने मौत की पुष्टि की। महिला का 14 सितंबर, 2020 को हाथरस में सामूहिक बलात्कार किया गया था।



हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की सफजरजंग हॉस्पिटल में मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं है। प्रियंका गांधी ने लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले क़ातिलों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की बनती है।  




अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,''हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही।  हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं।  इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।