लखनऊ: PGI थाना इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| राजधानी लखनऊ में बुधवार को PGI थाना इलाके में कथित रूप से संपत्ति विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी। घटना क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
लखनऊ: PGI थाना इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| राजधानी लखनऊ में बुधवार को PGI थाना इलाके में कथित रूप से संपत्ति विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी फ़ोर्स के साथ पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर हालत में घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
SP (कैंट) ने बताया, "सेक्टर 14 में गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले गई। पूछताछ में पता चला कि पैसे को लेकर कहासुनी हुई थी जिसकी वजह से उसे गोली मारी गई"..एसीपी कैंट बीनू सिंह ने बताया कि सुबह के समय सेक्टर 14 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव के दोस्त घर पर आए थे। कमरे में दोनों के बीच बातचीत हुई। पूछताछ में पता चला है कि घर के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान उसके दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगी।
बताया जा रहा है कि दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग प्रॉपर्टी डीलर से मिलने पहुंचे। इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालात में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद बता रही है। वहीं, हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपित मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा हत्या में आरोपी महिला पलक ठाकुर समेत चार अब तक फरार हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।