लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लागू साप्ताहिक लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बन्दी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बंदी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी।कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस ग???िविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए|
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि चिकित्साकर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। SGPGI, KGMU तथा डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 1,000 ICU बेड्स तैयार किए जाएं।मुख्यमंत्री ने कन्टेनमेंट जोन में सभी का कोविड-19 टेस्ट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
CM ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आर्थिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं।
उन्होंने तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं।तहसील दिवस और थाना दिवस की सफलता के लिए आवश्यक है कि जन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें|