मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपीः मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने मां-बेटी ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: लखनऊ के लोकभवन(मुख्यमंत्री कार्यालय) के सामने शुक्रवार शाम अमेठी से आई एक महिला व उसकी बेटी ने खुद को आग लगा ली हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों को अस्पत…

यूपीः मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने मां-बेटी ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
यूपीः मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने मां-बेटी ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के लोकभवन(मुख्यमंत्री कार्यालय) के सामने शुक्रवार शाम अमेठी से आई एक महिला व उसकी बेटी ने खुद को आग लगा ली हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।




बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में कार्रवाई न होने से मां-बेटी निराश थीं। मामला अमेठी के जामों थाने का है। वहां छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई न होने से नाराज मां-बेटी ने खुद को आग लगा ली। मां-बेटी ने लोकभवन के गेट नंबर तीन के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। मां करीब 70 फीसद और बेटी 15 फीसद झुलस गई है। दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।आत्मघाती कदम उठाने वाली मां सोफिया और बेटी गुडिय़ा अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की निवासी हैं। 





इस घटना के बाद यूपी कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोलाहै| यूपी कांग्रेस ने कहा-यूपी में फरियाद करने वालों की कोई सुनवाई नहीं है। योगी जी ने ऐसा जंगलराज बनाया है जहां अपराधी हैं तो सचिवालय में एंट्री मिलेगी, फरियादी हैं तो सुनी नहीं जाएगी। विधानसभा के बाहर दो बहनों ने आत्मदाह की कोशिश की। जमीन के मामले में नहीं हो रही थी सुनवाई।




यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है|  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-लोकभवन के सामने दो महिलाओं को आत्मदाह के लिए क्यूँ मजबूर होना पड़ा? उप्र में गरीबों की कोई नहीं सुनता। माफियाओं और गुंडों की रहनुमाई में व्यस्त है सरकार। मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।





कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ट्वीट किया,योगी जी ! देख लीजिए अपने राज की स्थिति.. गुंडों की प्रताड़ना से व मामले की सुनवाई न होने से परेशान अमेठी की 2 महिलाओं ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया । स्मृति ईरानी जी ! अमेठी की जनता को दुर्दशा में छोड़ आप कहाँ लापता हैं ?




कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने ट्वीट किया,गुंडों की प्रताड़ना से व मामले की सुनवाई न होने से परेशान अमेठी की 2 महिलाओं ने विधानसभा लखनऊ के सामने आत्मदाह का प्रयास किया स्मृति ईरानी जी अमेठी की जनता की आज यह दुर्दशा है। अधिकारीयों के लचर रवैये से जनता त्रस्त है  मुख्यमंत्री जी तत्काल पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए





 समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंड से ट्वीट किया,''जमीन विवाद में न्याय ना मिलने से दुखी और हताश अमेठी निवासी मां बेटी द्वारा लखनऊ में लोकभवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास समूचे न्याय तंत्र, कानून व्यवस्था को लेकर डींगे हांकने वाली सरकार के मुंह पर ज्वलंत तमाचा है। झुलसी महिलाओं को उपचार मुहैया करा, दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।