मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

Bihar Elections 2020: महागठबंधन से बाहर हुई रालोसपा, उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा के साथ बनाया नया मोर्चा

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों को मंगलवार को एक और झटका लगा, जब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने महागठबंधन से अलग होकर बसपा के साथ एक गठबंधन बनाने की घोषणा की। इस गठबंधन मे…

Bihar Elections 2020: महागठबंधन से बाहर हुई रालोसपा, उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा के साथ बनाया नया मोर्चा
Bihar Elections 2020: महागठबंधन से बाहर हुई रालोसपा, उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा के साथ बनाया नया मोर्चा | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों को मंगलवार को एक और झटका लगा, जब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने महागठबंधन से अलग होकर बसपा के साथ एक गठबंधन बनाने की घोषणा की। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है।




पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर तीसरे मोर्चे की घोषणा कर दी है| उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बीएसपी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के साथ चुनाव लड़ेगी|




इससे पहले महागठबंधन के प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने 2 सितंबर को महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' की 2 सितंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से महागठबंधन से नाता तोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने जदयू से गठबंधन कर लिया। 





बता दें कि,2015 के विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी आरजेडी के महागठबंधन ने एनडीए को हरा दिया था| 2015 के विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ नीतीश कुमार महागठबंधन की घोषणा की थी| इस महागठबंधन में नीतीश कुमार की JDU,लालू यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस थी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।