पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने छपरा और गोपालगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,''मूकमंत्री जी(नीतीश कुमार), कोरोना और बाढ़ के सच्चाई हवा-हवाई और वर्चूअल में ना दी दिखाई।
राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि,''आम जनता में ज़बरदस्त आक्रोश बा, सुनऽलीं ई चाचा के। इऽहाँ के कमर कस के राऊर खूँटा उखाड़े ख़ातिर व्याकुल बानीऽजा। ई निकम्मी भ्रष्ट सरकार बदली तबऽए बिहार के भाग बदली।
उन्होंने कहा कि,'16 जिले, 130 प्रखंड और 81 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। नीतीश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में है। प्रभावित पीड़ित लोग बता रहे है कि बाढ़ राहत और मदद के नाम पर खुला लूट हो रहा है। 40 लाख प्रवासी श्रमिक और 81 लाख बाढ़ प्रभावित त्राहिमाम कर रहे है लेकिन मजाल है CM की नींद टूटे|
तेजस्वी ने कहा कि, प्रशासन ने कई जगह बाढ़ राहत शिविर बंद कर दिए है।मढ़ौरा में पार्टी कार्यकर्ता निजी खर्चे से लालू रसोई का संचालन कर प्रवासी मजदूरों से लेकर अब बाढ़ पीड़ितों को भोजन करा रहे है। जिस प्रदेश का CM जनादेश को गिरवी रख देता हो उससे किसी जनकल्याणकारी कार्य की अपेक्षा करना बेमानी है।