मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ हवन पूजन, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष व कई मंत्री है कोरोना पॉजिटिव

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जनपद के भाजपा नेताओं ने अपने कई नेताओं जो देश की सेवा करते हुऐ कॅरोना महामारी की चपेट में आये है। उनके जल्द स्वास्थ्य के लिये हवन पूजन किया और ईश्वर से प्र…

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ हवन पूजन, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष व कई मंत्री है कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ हवन पूजन, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष व कई मंत्री है कोरोना पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जनपद के भाजपा नेताओं ने अपने कई नेताओं जो देश की सेवा करते हुऐ कॅरोना महामारी की चपेट में आये है। उनके जल्द स्वास्थ्य के लिये हवन पूजन किया और ईश्वर से प्रार्थना कर सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।




 विदित है की देश के गृह मंत्री अमित शाह , उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , कानून मंत्री बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जो जनता की सेवा करते हुए इस वैष्विक महामारी की चपेट में आ गये है। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कर सभी नेताओं के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की साथ ही जल्द से जल्द इस महामारी से देश को निजात दिलाने की भी ईश्वर से कामना की। 




इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग पांडे ने कहा कि हमे इन नेताओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए जो देश और जनता के लिये दिन रात कार्य करते है और बिना किसी बात की परवाह किये देशसेवा अनवरत जारी रखते है । पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा की कॅरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे हम सब को एकजूटता के साथ लड़ना है और जीतना भी है साथ ही उन्होंने सभी नेताओं के शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा भी जताया।




 इन सभी नेताओं ने अयोध्या में हुए राम मंदिर शिलान्यास के लिये भी सभी देशवासियों को बधाई दी और इसे सतयुग का आरंभ बताया। साथ ही धारा 370 हटने की पहली वर्षगांठ का भी जश्न मनाया। इस अवसर पर इन नेताओं के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद बाजपेयी , राजेश तिवारी , विपिन पंडित , अभिषेक दुबे , ललित पंडित , विनोद मिश्रा , कुलदीप श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला और गौरव मिश्रा मौजूद रहे।






रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।