मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आर्थिक तंगी के कारण देहरादून की सड़कों पर चिप्स- स्नैक्स बेचने को मजबूर देश की पहली दिव्यांग शूटर, सरकार से लगाई नौकरी की गुहार

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में भारत की पहली महिला दिव्यांग शूटर दिलराज कौर को आर्थिक तंगी के कारण सड़क के किनारे चिप्स बेचना पड़ रहा है। देहरादून में रहने वाली देश की पहली दिव्यांग निशानेबाज दिल…

आर्थिक तंगी के कारण देहरादून की सड़कों पर चिप्स- स्नैक्स बेचने को मजबूर देश की पहली दिव्यांग शूटर, सरकार से लगाई नौकरी की गुहार
आर्थिक तंगी के कारण देहरादून की सड़कों पर चिप्स- स्नैक्स बेचने को मजबूर देश की पहली दिव्यांग शूटर, सरकार से लगाई नौकरी की गुहार | फ़ोटो: TVL News

देहरादून:  उत्तराखंड के देहरादून में भारत की पहली महिला दिव्यांग शूटर दिलराज कौर को आर्थिक तंगी के कारण सड़क के किनारे चिप्स बेचना पड़ रहा है। देहरादून में रहने वाली देश की पहली दिव्यांग निशानेबाज दिलराज कौर पारिवारिक संकट के कारण मुश्किल हालात में हैं।उन्होंने बताया, ''मैंने 2004 में शूटिंग शुरू की थी और 2017 तक मैंने राष्ट्रीय स्तर पर 28 गोल्ड , 8 सिल्वर और 3 कांस्य मेडल जीता है।''



महिला दिव्यांग शूटर दिलराज कौर ने बताया,'मेरे पिता लंबी बीमारी के बाद नहीं रहे और जल्द भाई की भी मौत हुई है। सरकार से कहना है कि मेरी शैक्षिक योग्यता और खेल में मेरी उपलब्धियों के आधार पर मुझे नौकरी दी जाए। किसी ने भी मेरी बात आज तक नहीं सुनी। पहली महिला एथलीट होने का जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए वो नहीं मिला|



मेरे पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मेरे भाई का भी हाल ही में निधन हो गया। हमें उनके इलाज पर बहुत पैसा खर्च करना पड़ा और कर्ज लिया था। मैं और मेरी मां किराए के मकान में रहते हैं। हम अपनी मां की पेंशन से किराया और ईएमआई का भुगतान करते हैं|



दिलराज कौर ने बताया,''हर महीने की 20 तारीख के बाद, हमारे पास पैसे नहीं बचते हैं। मैंने बार-बार सरकारी अधिकारियों से शिक्षा और खेल में मेरी योग्यता के अनुसार मुझे नौकरी देने का अनुरोध किया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब खिलाड़ी पदक जीतते हैं तो लोग ताली बजाते हैं लेकिन कोई नहीं पूछता कि वे अपना घर कैसे चलाते हैं|



देहरादून में सड़क पर मां के साथ दिलराज कौर


सड़क पर मां के साथ दिलराज कौर



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।