मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ बलात्कार, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज मंगलवार को 20 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। भैंस चराने गई एक दलित लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया| मौके से फरार हो ग…

बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ बलात्कार, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
बस्ती: भैंस चराने गई युवती के साथ बलात्कार, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज मंगलवार को 20 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। भैंस चराने गई एक दलित लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया| मौके से फरार हो गया है।  गंभीर हालत में युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां पीड़िता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



यह घटना बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है| यहाँ भैंस चराने के लिए गयी लड़की के साथ युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया| विरोध करने पर आरोपी ने युवती की जमकर पिटाई भी की। युवती के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आयी हैं| युवती को गंभीर हालत में बस्ती जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है| जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।



परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम को लड़की भैंस चराने गई थी| इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया.. साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ भी डाल दिया। जिसे युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवती गंभीर हालत में अपने घर पहुंचकर आपबीत बताई|  आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल घायल अवस्था में उसे सीएससी हरैया लेकर गए लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया|...जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।



घटना की सूचना पर आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी हर्रैया, SO छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। छावनी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। धारा 376, 323 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा। पुलिस जांच में जुटी है। 



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।