मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सड़कों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना, यह लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं:किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर CM गहलोत ने की मोदी सरकार की आलोचना

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| किसान आंदोलन से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैर…

सड़कों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना, यह लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं:किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर CM गहलोत ने की मोदी सरकार की आलोचना
सड़कों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना, यह लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं:किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर CM गहलोत ने की मोदी सरकार की आलोचना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| किसान आंदोलन से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस  ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है| किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार की आलोचना की है और कहा,''किसानों को रोकने के लिए सड़कों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना अच्छी नीति नहीं है। यह एक लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं है|




राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा,''दिल्ली में किसानों को आने से रोकने के लिए केंद्र सरकार जिस तरह के इंतजाम कर रही है यह एक लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं है। आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए सड़कों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना अच्छी नीति नहीं है।




अशोक गहलोत ने आगे कहा,''UPA सरकार के समय कई बड़े आंदोलन हुए लेकिन इनमें लोगों को शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर कभी भी ऐसी दमनकारी नीति नहीं अपनाई गई। सरकार द्वारा ही सरकारी संपत्ति का नुकसान करना निंदनीय है। मोदी सरकार को अहम छोड़कर किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।