बेंगलुरु: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट(LCA) की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा,''आज के उद्घाटन से आत्मनिर्भर भारत का हमारा संकल्प पूरा हुआ है। इससे ये संदेश दुनिया के दूसरे देशों तक चला जाएगा कि तकनीक और उत्पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इसके लिए भारत सरकार बहुत गंभीर है|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''HAL की यह नवनिर्मित निर्माण इकाई (manufacturing unit) HAL, Indian Air-force, और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की मजबूती में एक बड़ा कदम साबित होने वाला है। और संतुष्टि इस बात की, कि इस उद्घाटन के साथ ही, आप लोगों से किया गया मेरा एक वादा भी पूरा हो रहा है|उन्होंने कहा,कोविड के बावजूद, HAL को लगभग 50 हजार करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर आर्म्ड फोर्सेज़ की तरफ से मिला है। यह न केवल अपने आप में, बल्कि indigenous defence procurement के इतिहास में सबसे बड़ी प्रोक्योरमेंट है। यह एक ऐतिहासिक deal है, जो इंडियन एयरोस्पेस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी|
राजनाथ सिंह ने कहा,''तेजस विमान के लिए सरकार द्वारा इतनी बड़ी खरीद को मंजूरी देना, कई मायनों में खास है। पहली, हमारे देश की सुरक्षा में बढ़ोत्तरी। इस खरीद से हमारी वायु सेना की Capability में अभूतपूर्व वृद्धि होगी| तेजस का नया प्लांट, देश के सामने न केवल स्वदेशीकरण बल्कि कोविड जैसी आपदा में भी अवसर का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है:
उन्होंने कहा,''हाल ही में आप लोगों ने देखा होगा, IMF द्वारा post Covid इकॉनमी को लेकर जारी की गई लिस्ट में, तमाम बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसकी projected growth, double-digit, यानी 11.5 फ़ीसदी है| देश में एयरोनॉटिक्स के सेक्टर में, HAL, आजादी के पहले से ही अपनी अहम भूमिका निभा रही है। हमारे देश की Socio Economic प्रगति में, जिन पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स का योगदान रहा है, HAL का नाम उन में अग्रणी है|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''कोविड के समय में भी, HAL ने अपनी कार्यक्षमता पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। अपने इतिहास, और वर्तमान की बड़ी उपलब्धि, दोनों ही दृष्टियों से यह बाकी PSUs, खासकर DPSUs के लिए अनुकरणीय है|